जातक ने भारत से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और फिर MS करने अगस्त २०१० में USA चला गया । तुला लग्न की कुंडली है और महा दशा बृहस्पति की चल रही थी और अंतरदासा राहु की और दोनों ही ग्रह छठे भाव में बैठ कर विदेश के बारहवें भाव को देख रहे हैं ।बृहस्पति और राहु दोनों पंचेश्वर शनि को देख रहे हैं जो घर विद्या के पंचम घर का स्वामी है ।
शिक्षा के लिए शष्टि अम्शा यानी D-२४ चार्ट देखा जाता है । यहाँ बृहस्पति लगनेश हो कर सप्तम भाव में बैठा है और बारहवें घर के स्वामी मंगल को देख रहा है और अंतर दशा और प्रत्यंतरदशा के स्वामी राहु और केतु दसम भाव में बैठे हैं जो विदेश में शिक्षा में अच्छे परिणाम को दर्शा रहे हैं ।
MS के बाद वहीं कैंपस सिलेक्शन द्वारा उनका चयन मई २०१२ में एक नामी मोबाइल कंपनी में हो गया । दशा और अंतरराष्ट्रीय दोनों राज्योगकरक शनि की थी और प्रत्यंतर बुध की। नौकरी के लिए दशमांश यानी D-१० चार्ट देखा जाता है और इस चार्ट में महादशा और अंतर दशा के स्वामी शनि दशम के स्वामी हो कर बारहवें घर में राहु के साथ बैठे है जो विदेश में टेक्नोलॉजी फर्म में नौकरी दर्शा रहा है।पत्यन्तर्दनाथ बुध छठे घर से बारहवें भाव और वहाँ बैठे शनि और राहु को देख रहा है।
कुंडली नीचे दी जा रही है।





